पेट में गैस का मतलब क्या हैं। (What Is Gas Acidity?)
क्या आपके पेट में हमेशा गैस बनते रहता है, क्या गैस बनने के कारण आपका पेट हमेशा फूला रहता है। पेट में गैस (Pet Me Gas) बनने की समस्या को पेट में वायु का होना या आम भाषा में पेट में गैस बनना कहते है। आमतौर पर इसे पेट फूलना भी कहा जाता है। जब हम खाना खाते है, तब पाचनक्रिया के दौरान हमारे पेट में कुछ गैसेस का निर्माण होता है, जैसे- हाइड्रोजन , कार्बनडाइक्साइड और मीथेन तथा यही गैस पेट में दर्द होने कारण बनते हैं।
पेट में गैस बनने के लक्षण- (Symptoms Of Gas In Stomach In Hindi)
पेट में गैस (Stomach gas) बनने की समस्या से अधिकांश लोग हमेशा परेशान रहते हैं। आज के इस दुनिया में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। हो सकता है आपको लगातार गैस की समस्या रहती हो, पेट हमेशा फुला रहता हो, पेट भरा-भरा सा महसूस होता हो या बार-बार डकार आता हो। आईये जानते है पेट में गैस बनने पर आपको कौन कौन से लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- आपके पेट में दबाव, सूजन या हल्के-हल्के दर्द का आभास होगा।
- सुबह सुबह खुलकर पेट साफ़ नहीं होगा।
- आपका पेट भरा-भरा लगेगा जिसके कारण पेट हल्का फूला हुआ प्रतीत होगा।
- हमेशा थकान और सुस्ती या पूरे दिन आलस जैसा महसूस होगा।
- पेट में ऐंठन तथा बार-बार डकार आएगी।
- चुभन के साथ दर्द होगा तथा कभी-कभी उल्टी भी होगी।
- सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं, क्योकि कई बार जब गैस पास नहीं हो पाती है, तो दिमाग में भी चढ़ जाती है।
पेट में गैस बनने का कारण- (Causes Of Acidity in Hindi)
आमतौर पर पेट में गैस बनने के मुख्य कारण – सुस्त और निष्क्रिय जीवनशैली तथा भोजन के गलत तरीके से पचने की वजह है। अगर खाना सही तरह से नहीं पचता तो पेट में गैस बनती है। या हो सकता है जब खाना जल्दी में खाया जाता है या गलत तरीके से खाया जाता है। पेट में गैस बनने के और भी कई कारण हो सकते है जैसे –
- हमेशा शराब पीना।
- मानसिक चिंता या तेज तनाव में रहना।
- जरुरत से ज्यादा भोजन करना।
- भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना।
- जंक फूड या तली-भुनी चीजो का सेवन ज्यादा करना।
- सुबह नाश्ता न करना या लम्बे समय तक खाली पेट रहना।
- बैक्टीरिया का पेट में ज्यादा मात्रा में उत्पादन होना।
- अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में योग और व्यायाम को शामिल न करना।
- पाचक एंजाइम की कमी के कारण भोजन का सही से ना पचना।
- मटर,छोले,बीन्स,राजमा व उड़द की दाल का अधिक सेवन करना।
- वसा या प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट का भोजन में ज्यादा होना।
पेट में गैस का इलाज – (Prevention Of Gas Problem in Hindi)
पेट में गैस का इलाज या इससे छूटकारा पाने के लिए कुछ कुछ बाते जिसपे ध्यान अवस्य दे।
- अच्छा खाने का तरीका: खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं और भोजन का समय थोड़ा बढ़ा दे। भोजन को गलत तरीके से निगलने से भी गैस हो सकती है।
- गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज: गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से बचने के लिए, जैसे कि बीन्स, पत्तागोभी, ब्रोकोली, और कार्बोनेटेड पेय, इनका सेवन कम करें।
- अजवाइन का उपयोग: अजवाइन गैस को कम करने में मदद करता है। थोड़ा सा अजवाइन को पानी के साथ चबा सकते हैं या फिर अजवाइन का तेल पेट पर मलने से भी फ़ायदा होता है।
- पुदीना: पुदीना गैस को काम करने में सहायक होता है। पुदीना चाय या पुदीना का अर्क पीने से लाभ मिल सकता है।
- फाइबर युक्त आहार: फाइबर युक्त भोजन, जैसी की सब्जी और फल, पेट साफ रखने में मदद करते हैं और गैस को कम करते हैं।
- ढेर सारा पानी पिए: पानी पेट साफ रखने में मदद करता है और गैस को भी कम कर सकता है।
- योगासन और व्यायाम: कुछ योगासन, जैसे कि पवनमुक्तासन, गैस को दूर करने में मदद करते हैं। व्यायाम भी पाचन को सुधारने में मदद करता है।
- एंटासिड का उपयोग: यदि गैस ज्यादा हो, तो एंटासिड लेने से भी आराम मिल सकता है। लेकिन, इसका नियम इस्तमाल बिना डॉक्टर की सलाह के ना करे।
Thyroid Ke Bare Me Janne Ke Liye Yha Click Kare. Read more..
FAQ:
Que1: Pet me gas bane to kya kare ?
Ans – अजवाइन को पानी में उबाल कर उसे ठंडा करके पिने से, पुदीना चाय या अदरक की चाय पिने से भी पेट में गैस कम होता है। गरम पानी पेट की गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
Que2: पेट की गैस तुरंत कैसे निकाले ?
Ans – गहरा सांस लेकर उसे धीरे-धीरे बाहर निकालें। इसके पेट में आती हुई गैस बाहर निकल सकती है, जमीन पर झुक कर बैठें, इससे गैस का आकर्षण कम हो सकता है। यदि गैस बहुत है, तो (Antacid) एंटएसिड का इस्तमाल भी एक अस्थायी राहत प्रदान कर सकता है। लेकिन, इसका नियमीत इस्तमाल बिना डॉक्टर की सलाह के ना करे। यदि समस्या गंभीर हो या लगतार बानी रहे, तो एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह लेना उचित है।
Conclusion: एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पेट में गैस बनने के पीछे खान-पान में गड़बड़ी, सुस्त और निष्क्रिय जीवनशैली है। ज्यादातर लोग गैस या एसिडिटी की समस्या को हल्के में लेते हैं। इन सभी लक्षणों के साथ साथ अगर आपके मल में खून आ रहा हो, मल का रंग बदल रहा हो, अनियमित मल आ रहा हो , और वजन लगातार घट रहा हो, तो आपको डॉक्टर से तुरंत बात करनी चाहिए। क्योकि इन सभी समस्याओं के साथ साथ और भी गंभीर बीमारियों का सामना करना पर सकता है।
अगर आपको गैस हो रही है, तो कुछ कारण हो सकते हैं जैसे कि गलत खानपन, गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, या पाचन तंत्र में कुछ समस्या। आपकी अपनी जीवनशैली और खाने पीने की आदतों को सुधारने की ज़रूरत है।
अगर आपके पेट में गैस नहीं बनती, तो इसका मतलब यह है कि आपका पाचन तंत्र सही तरह से काम कर रहा है और आपका खाना भी ठीक है। इसके लिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद। आपका दिन सुभ हो, और आप हमेशा सवस्थ रहे। Read more